वरीय संवाददाता,रांची।श्री महावीर मंडल रांची के सौजन्य से शनिवार को अस्त्र शस्त्र चालन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 25 अखाड़ा के खिलाड़ियों ने भाग लिया एवं अस्त्र शस्त्र का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री महावीर मंडल फ्रेंड्स कॉलोनी जगगनाथपुर,श्री महावीर मंडल सम्राट क्लब चुटिया, श्री महावीर मंडल राज समिति इरगु टोला, श्री महावीर मंडल, इटकी रोड लालगुटवा,श्री महावीर मंडल बर टोला,पुनदाग को उत्कृष्ट पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।
श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची द्वारा श्री महावीर मंडल विकास क्लब हटिया, श्री महावीर मंडल फूल टोली कडरू , श्री महावीर मंडल सत्यजीत क्लब चुटिया, श्री महावीर मंडल न्यू क्लासिक क्लब, जगगनाथपुर बड़कागढ़, श्री महावीर मंडल नव युवक समिति खादगढ़ा, श्री महावीर मंडल, मानव कल्याण समिति जगन्नाथपुर, बड़कागढ़ एवं श्री महावीर मंडल, भुइयां टोली को भी पुरस्कृत किया गया।
आयोजन में श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, चैती दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष शंकर दुबे, महामंत्री गोपाल पारीक, श्री राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह, श्री रामनवमी श्रृंगार समिति के अध्यक्ष सागर वर्मा, समाजसेवी रमेश सिंह, राजेश गुप्ता छोटू द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने आए खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री महावीर मंडल बड़ा तालाब रांची के राम अनुज सिंह, रमेश केडिया, बंटी सिंह, राहुल सिन्हा चंकी, विशाल मिश्रा, इंदर सिंह, राजीव सिंह सहित अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।





