प्रतिनिधि,सिंदरी। वार्ड नंबर 54 सिंदरी बस्ती के एक ही परिवार के लोगों में जमीन एवं अचल संपत्ति को लेकर इतना बात बिगड़ गयी कि एक पक्ष ने अपने ही चचरे भाई को इतना बुरी तरह पीटा की सर फट गया एवं हाथ पैर में भी काफी चोट आई है, जिसको चासनाला के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में दिखाया गया एवं इंजुरी रिपोर्ट भी मिला है। इस बात की जानकारी गांव के कुछ लोगों ने दूरभाष पर दिया कि दोनों स्वर्गीय भाइयों तपन मंडल एवं अरुण मंडल के बेटों के बीच खूनी संघर्ष चल रहा है। जबकि लोगों ने ये बताया कि अरुण मंडल के तीनों बेटों में से एक ने कहा कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता,क्योंकि वह सिंदरी थाना एवं डीएसपी का नजदीकी है। साथ ही अक्सर वो प्रसाशनिक अधिकारियों का सभी को धौंस देता रहता है। अत्यधिक रात होने के कारण इस बाबत डीएसपी अभिषेक कुमार से बात नहीं हुई। वहीं पीड़ित उज्जवल कुमार मंडल ने प्रसाशनिक अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।





