पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़। संविधान दिवस के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डेय के नेतृत्व में पाकुड़ नगर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया।





इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल,भाजपा नेता हिसाबी राय, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, महामंत्री रूपेश भगत, अनामिका कुमारी, अनिकेत गोस्वामी, पवन भगत आदि मौजूद थे।





जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन काफी खास है,आज ही के दिन हमारे देश ने संविधान को अपनाया था।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में हमारा संविधान बना,जिसके बाद आज तक इसे सर्वोपरि माना जाता है।





भाजपा नेता हिसाबी राय ने कहा कि संविधान दिवस सिर्फ एक दिन नहीं है बल्कि हमारे देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज यानी सविधान को याद करने का दिन है। इस दस्तावेज को बनाने में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जैसे महान लोगों का बड़ा योगदान था। उन्होंने ही हमारे देश में पहले कानून मंत्री के रूप में काम किया था। हमारे देश ने संविधान को 26 जनवरी 1949 को स्वीकार किया और लागू हुआ,जिसके कारण 26 जनवरी को हम सभी भारतवासी गणतंत्र दिवस के रूप में इस दिन को मनाते हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य देश को लोगों को संविधान और संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देना है।