प्रतिनिधि,सिमरिया(चतरा)। प्रखंड के सभागार में बुधवार को प्रखंड प्रमुख रोहन साहू की अध्यक्षता में सक्षम ग्राम पंचायत तथा पंचायत ज्ञान केंद्र को लेकर बैठक किया गया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतू सिंह ने बताया कि प्रखंड के 5 पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण, स्वच्छता, एवं युवा सशक्तिकरण के दिशा में कार्य किया जायेगा।





कार्यक्रम के पीरामल फाउंडेशन प्रतिनिधि दीपांशी निगम ने सक्षम ग्राम पंचायत की योजना को उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को बताया कि सक्षम ग्राम पंचायत जिले के 17 पंचायतों में अभिसरण और सहयोग के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने की पहल जारी है। सभी को विस्तार से प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया।





पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधी अमित भारती ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए बताया की यह कार्यक्रम क्यों जरूरी है और कितनी जागरूकता के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने की जरूरत है। वहीं प्रखंड समन्वयक पंचायती राज निहाल वारसी ने पंचायत ग्राम केंद्र के अंतर्गत पांच पंचायतों में बनने वाले सामुदायिक पुस्तकालय के बारे में विस्तृत जानकारी दी।





कार्यक्रम के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य-पोषण, स्वच्छता, को बेहतर और राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतारने के साथ युवा तथा महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए इसे चतरा जिला के 17 पंचायतों में प्रायोगिक तौर पर कार्य किया जा रहा है। इन पंचायतों में विद्यालयों, आंगनवाडी केन्द्रों को सुदृढ करने के साथ ही स्वच्छता तथा युवाओं के कौशल विकास तथा उनके लिए रोजगार के अवसरों के विकास योजना पर कार्य किया जाएगा।





कार्यक्रम में सिमरिया के प्रमुख, उप प्रमुख,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड संसाधन सेवी, चोपे, बनासाडी, पीरी,जांगी एवं जबड़ा पंचायत के मुखिया समेत दर्जनों लोग उपास्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रखंड विकास पदाधिकरी,सभी पंचायतों के मुखिया तथा पंचायत सचिव, संबंधित पदाधिकारी, निहाल वारिशी एवं पीरामल फाउंडेशन के अमित भारती, दीपांशी निगम, अफसर आजाद, आदित्य शाही ने अहम योगदान दिया।