प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)।अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक एवं थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव ने संयुक्त रूप से गिद्धौर मुख्य चौक के बीचों बीच पर लगा आधा दर्जन बाइक को जब्त किया है,जिसके पश्चात सड़क पर व सड़क के किनारे लगाने वाले बाइक चालकों में हड़कंप मच गई। बताया जाता है कि गिद्धौर सहित विभिन्न चौक चौराहों पर बेवजह बाइक चालक अपनी बाइक को जहां-तहां खड़ा कर दे रहे हैं। वैसे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है।जबकि कभी भी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
गुरुवार को बट सावित्री की पूर्व संध्या पर मुख्य बाजार में महिला खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी,जिसके कारण मुख्य चौक चौराहे में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जबकि बाइक चालकों द्वारा बेवजह जहां कहां अपने बाइक को खड़ा कर दिया गया था,जिसकी सूचना सीओ व प्रभारी को दिया गया,जिसके पश्चात संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बाइक को जब्त किया गया। जबकि चौक चौराहों को खाली करा दिया गया।





