प्रतिनिधि,सिमरिया(चतरा)। थाना क्षेत्र के डाडी-पचफेड़वा के समीप एक युवा चौकीदार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पवन कुमार सिमरिया थाना में पदस्थापित था और वर्तमान में डाडी-एदला और पुंडरा पंचायत के बिट में नियुक्त था।
घटना के बाबत मिली जानकारी के अनुसार चौकीदार अपने बाइक से सिमरिया थाना से डाड़ी चौक को ओर जा रहा था। पचफेडवा के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। उक्त ट्रैक्टर ने एक अन्य मोटरसाइकिल को भी जोरदार टक्कर मारी। जिसपर सवार दो युवक धनगड़ा जमुनियाटांड के विकास कुमार और संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे सिमरिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उपरांत अत्यंत चिंताजनक हालत में हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जबकि मृतक के शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए चतरा भेज दिया गया है। घर में इकलौते कमाऊ पुत्र के इस प्रकार हुई दर्दनाक मौत से परिजनों में चित पुकार मची हुई है। जबकि ग्रामीण और सिमरिया थाना के कर्मीयों में शोक की लहर है।





