प्रतिनिधि,पिपरवार(चतरा)।पिपरवार प्रबंधन ने बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के द्वारा 20 फरवरी से दिए गए बंदी के नोटिस को लेकर बैठक किया। जिसमें पिपरवार प्रबंधन के द्वारा दिये गये सकारात्मक आश्वासन के बाद 20 फरवरी से होने वाली बंदी को तत्काल स्थगित कर दिया गया। प्रबंधन के तरफ से आश्वासन दिया गया कि सीएमपीएफ का सहज फार्म अति शीघ्र भरा जायेगा और होली से पहले बोनस का भुगतान करा दिया जायेगा। युनियन के तरफ से यह फैसला लिया गया कि होली से पहले यदि असंगठित मजदूरों का बोनस का भुगतान नहीं किया गया तो होली के बाद पिपरवार एरिया का काम बंद करा दिया जायेगा।





इस बैठक मे प्रबंधन के तरफ से महाप्रबंधक सीबी सहाय, एसओपी आलोक मनीष सोय, यूनियन के तरफ से जंगबहादुर् राम, मिथिलेश पासवान, दिनेश भर, संतोष प्रजापति, मुनेश्वर महतो, अरुण सिंह, कृष्णा शर्मा, राम प्रीत साहनी, समसुल अंसारी, अरुण महतो, धीरजु उरांव, मुख्तार अंसारी, सदाम अंसारी आदि उपस्थित थे।