विशेष संवाददाता





सिमडेगा। चतरा जिला के इटखोरी प्रखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान झारखंड सरकार के मंत्री सत्यानंद भोगता, सांसद सुनील कुमार द्वारा शॉल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर छोटा नागपुरी लोक संगीत नृत्य प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक सत्यव्रत ठाकुर के नेतृत्व में युवतियों के द्वारा चांवर पाइका नृत्य, किहो नृत्य, के साथ लाठी व तलवार भांज कर उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कलाकारों में मुख्य रूप से बेलावती कुमारी,सरिता कुमारी,फाल्गुनी कुमारी,नूतन कुमारी,अमृता सारेंग,ऋतु कुमारी,अर्जुन नायक,पारसनाथ नायक,राजेंद्र नायक,गंदूर नायक,मनोज नायक,किरण कुमारी, देवकरण मेहर,मुकुंद मेहर,सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे।





कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, उपायुक्त अबू इमरान, पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन,डीडीसी उत्कर्ष गुप्ता,एसडीओ मुमताज अंसारी, दिगंबर जैन समिति के प्रतिनिधि ताराचंद जैन,बौद्ध भिक्षु भंते तिसवरो, भद्र काली मंदिर के प्रधान पुजारी नागेश्वर तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे। इधर सत्यव्रत ठाकुर एवम ग्रुप के सम्मानित होने पर सिमडेगा के कलाकारों ने बधाई दिया है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से एसडीओ महेंद्र कुमार, श्रीकांत इंदवार शामिल हैं।