संवाददाता,रांची।संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी विजय शंकर नायक ने झारखंड की जनता से अपील करते हुए कहा कि यह सुखद संयोग है की सरहुल और ईद दोनों धर्मावलम्बियों भाइयों के पर्व एक साथ मनाया जाना है। दोनों समाज के लोग प्रेम और भाईचारगी के साथ इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाएं और सांप्रदायिक सद्भाव विरोधी ताकतों को जो अमन एवं समाज के दुश्मन हैं, उन्हें मुंह तोड़ जवाब दें।
विजय शंकर नायक ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पुलिस महानिदेशक से मांग किया कि वे दोनों पर्व को शांति और भाईचारगी के साथ मनाने के दिशा में विधि व्यवस्था चुस्त और दुरुस्त रखें,ताकि समाज विरोधियों पर और अमन चैन बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके और दोनों महान पर्व झारखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा सके।





