लखनऊ।सलमान खान के गानों पर डांस कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले राजधानी लखनऊ के आजम अंसारी को ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में आजम को गिरफ्तार किया है।फेसबुक रील बनाते समय उनको देखने के लिए भीड़ जमा हो गई और सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया।पुलिस ने आजम अंसारी को गिरफ्तार करने के बाद शांति भंग को लेकर धारा 151 में चालान कर दिया गया।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज हरिशंकर चंद ने बताया कि गिरफ्तार सलमान क्षेत्र का रहने वाला है।वह अभिनेता सलमान खान की तरह कपड़े पहनता है।वह तेरे नाम मूवी में जैसी सलमान खान ने एक्टिंग की है।जिस अंदाज में सिगरेट पी थी,उसी अंदाज में चौराहे पर खड़े होकर कपड़े उतार कर एक्टिंग करने लगता था।सिगरेट पीते हुए धुएं के छल्ले बनाता था। वो सुपरस्टार सलमान खान की तरह ही सिर पर टोपी लगाता था। हाथ में ब्रेसलेट भी पहनता है।
कभी कभार तो चौराहे पर कपड़े उतार कर अर्धनग्न हो जाता था।जिससे अंजान लोग कभी कभार उसे वास्तविक अभिनेता समझकर चलती गाड़ी से रुक जाते और सड़क पर जाम लग जाता था। ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त होती थी। रविवार शाम वह बिना अनुमति के ऐतिहासिक स्थल पर फेसबुक रील बना रहा था।इस पर उसे पकड़ा गया और शांति भंग की कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया गया।
आजम अंसारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं।आजम के इंस्टाग्राम पर 75 हजार से ज्यादा तो यूट्यूब पर 1.67 लाख फॉलोअर्स हैं। अंसारी अक्सर लखनऊ की सड़कों, स्मारकों और दूसरी जगहों पर इंस्टाग्राम के लिए रील बनाते हैं। आजम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की तरह ही कपड़े पहनकर डांस करते हैं और उनकी नकल करते हैं।





