विशेष संवाददाता,रांची। सांसद संजय सेठ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने उन्हें परीक्षा पे चर्चा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिता, श्री अन्न होली मिलन समारोह, सांसद खेल महोत्सव सहित अपनी अन्य राजनैतिक व सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया। इसके साथ ही सांसद ने मई में आयोजित होने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी। महोत्सव की है विस्तृत विवरणिका उन्हें अवलोकन हेतु दिया और इसका उद्देश्य बताया।जेपी नड्डा ने सांसद के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव की सराहना की और अपनी शुभकामनाएं भी दी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद संजय सेठ ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को हमने अपनी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी दी है। सांस्कृतिक महोत्सव के उद्देश्य को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी अपना मार्गदर्शन दिया है और इसकी प्रशंसा की है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने क्षेत्र के सभी कलाकारों, कलाप्रेमियों के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।





