जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के नाम से फेसबुक पर *DC Jamshedpur (DC East Singhbhum)* नामक एक फेक आईडी बनाया गया है। इसकी जानकारी उपायुक्त अनन्य मित्तल समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को होने के बाद सभी के कान खड़े हो गए। उपायुक्त ने इस मामले की जांच का आदेश साइबर सेल को दिया। साथ ही जिलेवासियों से सतर्क रहने की अपील की। डीसी जमशेदपुर के नाम से बने किसी अन्य फेक आईडी से किसी को अगर फ्रेंड रिक्वेस्ट प्राप्त होता है या किसी प्रकार का असमान्य मैसेज प्राप्त होता है तो उस आईडी को रिपोर्ट करते हुए तत्काल ब्लॉक कर दे और इसकी सूचना तुरंत साइबर सेल, जमशेदपुर अथवा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को दें। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने साइबर सेल को पूरे मामले की जांच का निर्देश दिया है, साथ ही कहा कि दोषियों को चिन्हित करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।