प्रतिनिधि,सिंदरी। सिंदरी के साईं मन्दिर सभागार में शनिवार को साईं मन्दिर कमेटी के संरक्षक रविंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सिंदरी के नए थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह का स्वागत एवं पूर्व सिंदरी थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद के सम्मान में बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। दामोदर दूबे एवं बीपी सिन्हा ने शॉल ओढ़ाकर एवं सुशील सिंह व राजू पांडेय ने पूर्व एवं वर्तमान सिंदरी थाना प्रभारी का स्वागत किया।मंदिर कमेटी के संरक्षक रबिंद्र प्रसाद सिंह ने स्वागत भाषण किया और दोनों थाना प्रभारी को शुभकामना दी।





नए थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने साई मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम की प्रशंशा करते हुए कहा कि समाज के सभी लोगों को साथ लेकर चलना, सबके हितों की रक्षा के लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। आम नागरिकों से भी सहयोग एवं सुझाव की अपेक्षा व्यक्त किया। पूर्व थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद ने कहा कि सिंदरी में पूर्ण अवधि तक कार्य किया,जिससे लोगों का सहयोग भी मिला।किसी सही व्यक्ति के लिए कभी कोई गलत कार्य नहीं किया फिर भी किन्ही को तकलीफ हुई हो तो क्षमा प्रार्थी हूं। साईं मन्दिर कमेटी को भी बहुत बहुत धन्यवाद दिया।





मौके पर रविंद्र प्रसाद सिंह, दामोदर दूबे, बीपी सिन्हा, पवन शर्मा, अविनाश सिंह, उत्तम दूबे, छोटू, सतीश सिंह, उमा शंकर सिंह, अरुण सिंह, सुशील सिंह, राजू पांडेय, अशोक सिंह आदि उपस्थित थे।