प्रतिनिधि,जमशेदपुर।साकची थाना अंतर्गत न्यू सिविल कोर्ट के बगल में किशोरी नगर से सोमवार की सुबह टाटा स्टील यूआईएसएल पूर्व में जुस्को कंपनी द्वारा अवैध पानी का कनेक्शन हटाने को लेकर काफी हंगामा हो गया। बस्ती के काफी घरों ने जुस्को का अवैध कनेक्शन अपने घरों में ले रखा है। जिसको काटने के लिए जुस्को कंपनी की टीम पहुंची थी।





जुस्को के अधिकारी प्रभात झा ने बताया कि जमशेदपुर शहर से सभी जगह अवैध पानी के कनेक्शन को हटाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि शहरवासी सही तरीके से पानी कनेक्शन के लिए अप्लाई करें,जिससे पानी का कनेक्शन सही तरीके से दी जा सके। अगर चोरी का कनेक्शन किसी के घर में भी पाया गया तो उस घर के मालिक पर पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी।