प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सिदगोड़ा श्रीराम मंदिर की तृतीय वर्षगांठ पर शहर को राममय बनाने की तैयारी सूर्य मंदिर समिति द्वारा पूरी कर ली गई है।मंगलवार को कलश यात्रा निकाली जाएगी और बुधवार से संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन 28 फरवरी तक होगा।श्रीराम कथा मर्मज्ञ कथा वाचिका पूज्य पंडित गौरांगी गौरी जी करेंगी।
आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को शोभा यात्रा बिरसानगर जोन नंबर 1 कुंआ मैदान से निकाली जाएगी और इसे बारीडीह बाजार से होते हुए मुख्य गोल चक्कर के रास्ते सिदगोड़ा 28 नंबर रोड होते हुए सूर्य मंदिर परिसर पहुंचेगी। शोभा यात्रा में झांकी भी रहेगी। जिसमें फूलों से सुसज्जित रथ पर श्री रामायण, मनोरम झांकी, श्रीराम दरबार, तिलक लगाए सनातन संस्कृति के परंपरागत परिधान में शामिल पुरोहितों के समूह, रामगढ़ की बैंड-बाजा टीम, डीजे संगीत, पुष्पवर्षा के साथ साथ शानदार आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहेगा।सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और चंद्रगुप्त सिंह के मार्गदर्शन में समिति ने तैयारी को अंतिम रूप दिया है।
समिति के संयोजक गुंजन यादव ने बताया कि श्रीराम कथा के लिए मंदिर परिसर में पक्का पंडाल का निर्माण किया गया है। बेहतर साउंड सिस्टम के साथ बड़े एलईडी स्क्रीन की भी व्यवस्था की गई है। 28 फरवरी की शाम साढ़े सात बजे से श्रीराम कथा के विराम के बाद बिरसा मुंडा टाउन हॉल मैदान में महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
सोमवार पूर्व सीएम सह सूर्य मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारी और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी भी ली।उन्होंने शहर वासियों से शोभायात्रा में भारी संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित कर पुण्य के भागी बनने की अपील भी की है।





