सिमडेगा विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन आयोजित





सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चल रही है मोदी सरकार : विमला प्रधान





अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचा रही है भाजपा सरकार : सुशील श्रीवास्तव





प्रतिनिधि,सिमडेगा।भाजपा सरकार के सफलता पूर्वक 9 वर्ष पूरे होने पर संगठन द्वारा महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत सिमडेगा विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि जन-जन तक सरकार के जन कल्याणकारी कार्यों को पहुंचाएं।





लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि 2014 से बनी हुई मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अनेक जनकल्याणकारी कार्य किए हैं। चाहे वो प्रधानमंत्री आवास हो आयुष्मान भारत योजना हो, हर घर नल योजना हो,या जनधन खाता हो, या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हो प्रधानमंत्री ने सभी वर्गों के लोगों को उचित सम्मान दिया है।भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को डोर टू डोर जाकर लोगों को बताएं और सरकार की उपलब्धियों को गिनाए।





लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम सहसंयोजक सुशील श्रीवास्तव ने कहा की 2014 की भारत और 2014 के बाद के भारत की तस्वीर बयां करती है कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनने की राह पर अग्रसर है, चाहे वो विदेश नीति हो या बॉर्डर पर सुरक्षा का मामला हो मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि भारत अब किसी के सामने झुकने को तैयार नहीं।भारतीय जनता पार्टी का मंत्र है की अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे।उस पर मोदी सरकार ने खरा उतरने का कार्य किया है।आज गांव तक बिजली पहुंच रही है,पानी पहुंच रहे, प्रधानमंत्री आवास का लाभ लोगों को मिल रहा है।यह भाजपा सरकार के सर्वव्यापी सोच का परिणाम है।





कार्यक्रम से पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्ग विजय सिंह देव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर ने भी संबोधित किया। मंच संचालन महामंत्री दीपक पुरी एवं धन्यवाद ज्ञापन अनुप प्रसाद ने किया। मौके पर जिला के सभी पदाधिकारी सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष विभिन्न मंडलों से आए हैं लाभार्थी एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद थे।