पूर्वांचल सूर्य ब्यूरो,मयूरहंड,चतरा। जिले के सिमरिया विधानसभा के मयूरहंड प्रखंड में दर्जनों गांवों का दौरा कर जनसंपर्क किया। भाजपा नेता जीतन राम ने लोगों से आग्रह किया कि इस बार चतरा लोकसभा से 5 लाख से भी अधिक मतों से भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह को जिताना है एवं मोदी सरकार के संकल्प अबकी बार 400 सौ पार के सपनों के साकार करने को लेकर सभी को संकल्प दिलाया।





जीतन राम ने चतरा लोकसभा के प्रत्याशी कालीचरण सिंह को लोकसभा से मतदाताओं के द्वारा अपना एक एक कीमती मत देकर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करा कर मोदी जी के हाथों को मजबूत करने की बात कही।





इस मौके मयूरहंड प्रखंड के मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक,मयूरहंड के पूर्व प्रमुख संजय कुमार सिंह, कैलाश रविदास,प्रभु भुइयां, प्रयाग राम,शुभम अंबेडकर,संजय राम, त्रिभुवन राम,सुरेश राम, संजय ठाकुर,गोविंद दांगी,संतोष यादव, छोटन सिंह,भारत राम, योगेश्वर राम और शाहिद समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।