पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चतरा।विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड में राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोरों पर है।चतरा जिले के दो विधानसभा में चुनाव होना है। चतरा विधानसभा एलजेपी के झोली में गई है।वहीं सिमरिया विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में आधिकारिक तौर पर पार्टी हाई कमान द्वारा उज्जवल कुमार दास के नाम की घोषणा कर दी गई है। उज्जवल कुमार दास के नाम की घोषणा होने से सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
उज्जवल कुमार दास के प्रत्याशी बनाए जाने पर सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।





