प्रतिनिधि, इटखोरी,चतरा।प्रखंड में रविवार को सिमरिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक के द्वारा इटखोरी प्रखंड में मुरुम दाग से राजभर तक जाने वाली सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधानसभा के विधायक किशुन कुमार दास तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजयुमो चतरा जिला प्रभारी अधिराज नारायण रहे उपस्थित।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री मृत्युंजय कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह,जिला ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष सुधीर कुमार राय,विधायक प्रतिनिधि निरंजन कुमार सिंह, टोनाटाड़ मुखिया बद्री यादव, मंडल मंत्री अनुज दांगी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह,मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा,ओबीसी प्रखंड अध्यक्ष ज्ञानी यादव,पिंटू सिंह, सिकंदर राम,मुंशी राम,मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा गणेश कुमार सिंह,मंडल महामंत्री युवा मोर्चा आशीष मिश्रा,आदित्य कुमार, आशीष कुमार,धीरेंद्र कुमार,धर्मेंद्र कुमार,किशोरी कुमार तथा भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





