सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण





उपायुक्त द्वारा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिए गये आवश्यक निर्देश





पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गढ़वा।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोमवार को भण्डरिया के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित सभा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल के राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय के स्कूली मैदान में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया तथा पदाधिकारी को विधि व्यवस्था संधारण के कड़े इंतजाम करने का निर्देश दिया।





उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक द्वारा पूरे मैदान का जायजा लेने के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर अस्थायी हेलीपैड का निर्माण,मंच का निर्माण, वीवीआईपी एंट्री, अतिथियों के आगमन पर पहुंच पथ की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर आने वाले आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, आवश्यक साफ-सफाई, कार्यक्रम स्थल पर पेयजल एवं अस्थाई शौचालय की व्यवस्था, चिकित्सकीय व्यवस्था, ट्रैफिक व पार्किंग की व्यवस्था, विधि व्यवस्था संधारण समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा आदर्श आचार सहिंता का पालन करना आवश्यक है। चुनाव आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप सभी तैयारी करना सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिया गया।