पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,लावालौंग(चतरा)।गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके लिए गुरुवार के अहले सुबह कार्यकर्ता वाहनों द्वारा रांची के लिए रवाना हो गए।





झामुमो के मुकेश गंझु के अनुसार लमटा पंचायत के राजन कुमार को प्रखंड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को शपथ ग्रहण में ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी,जिसके लिए झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा प्रखंड क्षेत्र में तीन बसों की व्यवस्था की गयी थी।बसों द्वारा प्रखंड क्षेत्र के लगभग 150 कार्यकर्ता राजधानी रांची स्थित मोराबादी मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।





ज्ञात हो कि हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इस दौरान हेमंत सोरेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण से लौटने के बाद कार्यकर्ताओं में काफी जोश और खुशी देखा गया।