रांची।झारखंड में गरीबों के लिए बांटे जाने वाले पीडीएस के अनाज की कैसे ब्लैक मार्केटिंग होती है। किस तरह से डीलर राशन लेने वालों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इसका उदाहरण पेश करता वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।ये हाल राजधानी रांची का है जहां पूरी सरकार बैठती है। वीडियो में रांची में एक डीलर का बेटा सीएम हेमंत सोरेन को चुनौती देते हुए अनाज ब्लॉक करने का खुलेआम दावा कर रहा है।





एक माह में कार्ड रद्द करा दुंगा





मामला राजधानी रांची के रातू का है जहां अशोक कुमार जनवितरण प्रणाली की दुकान चलाता है,लेकिन इसका संचालन अशोक सिंह का बेटा मदन मोहन करता है। गुरुवार को दिन एक महिला अशोक सिंह की दुकान पर अनाज लेने पहुंची तो वहां मदन मोहन से महिला की बहस हो गई। इस पर मदन मोहन ने महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए अनाज देने से मना कर दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर उसने कहा कि मैं डीलर हूं ब्लैक करना मेरा अधिकार है।उसने यह भी कहा कि सीएम हेमंत सोरेन के सामने भी ब्लैक करूंगा।देखते हैं मुझे कौन रोकता है। महिला को धमकी देते हुए मदन मोहन ने दावा किया कि आपके पास दम है तो बुलाइए मेरे पास हेमंत सोरेन को,मैं बुलाकर दिखा सकता हूं। महिला द्वारा बहस करने पर उसने कहा कि एक माह में आपका कार्ड रद्द करा दूंगा। इसके बाद महिला बिना राशन लिए वापस चली गई।





महिला ने इन बातों का वीडियो बना लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक ये बात पहुंचने पर उन्होंने इस केस को गंभीरता से लेते हुए रांची डीसी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

सीएम का आदेश आने के बाद आपूर्ति विभाग में हड़कंप मच गया है। बीएसओ मनोज कुमार ने कहा है कि महिला से संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा। पीड़िता से पूरी जानकारी ली जाएगी और सख्त कार्रवाई होगी। इस बीच डीलर का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया की जा रही है। पहले भी उस डीलर के खिलाफ कई सूचना मिली चुकी है।