रांची।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी)पूछताछ के लिए फिर से बुला सकती है।जानकारी मुताबिक मुख्यमंत्री को दिसंबर के पहले सप्ताह में दूसरी बार समन भेजने की तैयारी में है।ईडी ने बीते 17 नवंबर को रांची में जोनल ऑफिस में हेमंत सोरेन से लगभग 9 घंटे तक पूछताछ कर चुकी है।दूसरी बार समन भेजने को लेकर अब तक ईडी ने कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया है।सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री से अभी भी कई मुद्दों पर ईडी को जवाब का इंतजार है।





सुप्रीम कोर्ट में अमित अग्रवाल की याचिका दूसरी बार हुई खारिज





सुप्रीम कोर्ट ने राजीव कुमार कैशकांड मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल की याचिका दूसरी बार खारिज कर दी है।दोनों बार याचिकाकर्ता की ओर से ईडी को पिटीशन की कॉपी नहीं दी गयी थी।अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर हाइकोर्ट द्वारा चार नवंबर 2022 को दिए गए आदेश को चुनौती दी थी।हाइकोर्ट ने अमित अग्रवाल की याचिका पर ईडी द्वारा समय मांगे जाने के बाद सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की थी।





अमित अग्रवाल ने हाइकोर्ट के इसी आदेश को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि ईडी ने राजीव कुमार कैशकांड में गिरफ्तार कर लिया है।जबकि कोलकाता में दर्ज इस मामले में वही शिकायतकर्ता है। ईडी की इस कार्रवाई को हाइकोर्ट में चुनौती दी गयी थी,लेकिन हाइकोर्ट में उसके मामले की सुनवाई नहीं हो रही है।अमित अग्रवाल की याचिका पर सुप्रीमकोर्ट में न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति न्यायाधीश जेके माहेश्वरी की पीठ में हुई।





ईडी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे दाहू





अवैध खनन मामले के आरोपी राजेश यादव उर्फ दाहू यादव ने ईडी के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।अदालत से दाहू यादव ने अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी और ईडी कोर्ट की ओर से की गयी कार्यवाही रद्द करने की मांग की है। ईडी ने उनके खिलाफ अदालत से गैरजमानती वारंट जारी कराया है। दोनों अभी फरार हैं।





रिम्स ने पूजा सिंघल को स्वस्थ बताया





रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती आईएएस पूजा सिंघल मेडिकल रिव्यू में स्वस्थ पायी गयी हैं।रिम्स प्रबंधन ने जेल प्रशासन को मेडिकल रिव्यू की रिपोर्ट भेज दी है।जानकारी के मुताबिक पूजा सिंघल के मेडिकल रिव्यू के बाद डॉक्टरों ने पाया कि पहले से उनके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।अब रिपोर्ट के आधार पर जेल प्रशासन को आगे का निर्णय लेना है। 27 सितंबर को सीने में दर्द की शिकायत पर पूजा सिंघल को बिरसा मुंडा कारागार से रिम्स लाया गया था।