रांची।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को बड़ी राहत दी है।रांची में आयोजित एक समारोह में सीएम ने ऐलान किया कि अब सभी के लिए एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध होगी।कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के लोग सरकार द्वारा निर्धारित दर पर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।बता दें कि सीएम सोरेन शनिवार को राजधानी रांची में पहले नेफ्रो क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस-2023 में बोल रहे थे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार तेजी से काम कर रही है।ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों को जेनेरिक दवाओं की उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।इसको लेकर कार्य योजना बनाई जा रही है। सीएम ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र कई चीजों को जमीनी स्तर पर तैयार करने की आवश्यकता है।
सीएम सोरेन ने कहा कि इस सुविधा से लोगों को काफी राहत मिलेगी।सबसे अहम बात ये है कि मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा। सीएम ने कहा कि सरकार राज्य के मेडिकल सर्किटों को एक-दूसरे से जोड़ने पर तेजी से काम कर रही है।





