प्रतिनिधि,रांची। सीएमपीडीआई के क्षेत्रीय संस्थान-3 रांची द्वारा सामाजिक निगमित दायित्व (सीएसआर) के तहत रांची ग्राम-जोभिया, पंचायत-मैक्लुस्कीगंज, ब्लॉक-खलारी,रांची में निशुल्क मेडिकल कैम्प-सह-प्रोटीन युक्त आहार वितरण का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा का आयोजन बुनियादी स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करने, प्रारंभिक अवस्था में बीमारी की पहचान करने और समाज के वंचित वर्गो के लिए बीमारियों के उपचार के लिए आवश्यक सलाह/सुझाव ग्रामीणों को लाभान्वित करने के दृष्टि से किया गया।





मेडिकल कैम्प में सीएमपीडीआई के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओम प्रकाश ने 322 ग्रामीणों और आसपास के निवासियों का चिकित्सीय जांच और लगभग 200 ग्रामीणों के रक्त की जांच की गयी। जांचोपरांत ग्रामीणों को उपयुक्त और स्वाथ्यवर्द्धक दवा निशुल्क वितरित किया गया। इसके साथ ही करीब 200 ग्रामीणों और आसपास के निवासियों के बीच प्रोटीनयुक्त आहार का वितरण भी किया गया।





इस मौके पर ग्राम के मुखिया पुतुल देवी, सीएसआर के नोडल अधिकारी शैलेश चंद्रा, ड्रिलिंग कैम्प के स्थानीय अधिकारी आशीष देब एवं राजवर्द्धन लाल, पारा मेडिकल स्टाफ सर्वश्री राजश्री, अमित कुमार, अक्षय कुमार सिंह, यूनियन के प्रतिनिधि सर्वश्री विजय कुमार, सुशील मुर्मू, अनिल तिग्गा उपस्थित थे। उक्त जानकारी महाप्रबंधक (टीएस/पीआर) संजय कुमार दुबे ने दी।