प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। चतरा हजारीबाग सीमा पर स्थित प्रखंड के बलबल नदी से अवैध बालू की उठाव कर रहे दो ट्रैक्टर को प्रशासन ने जब्त कर लिया। यह करवाई शुक्रवार की देर शाम की गई।बताया गया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बलबल के टिकवा बांध घाट से ट्रैक्टर द्वारा अवैध बालू का उठाव किया जा रहा है,जिसके पश्चात अंचल अधिकारी जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी दल का टीम गठन कर उक्त घाट में छापेमारी अभियान चलाया गया।इस क्रम में अवैध रूप से बालू उठा रहे दो ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर थाना ले आया।इस बाबत इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर सीओ ने प्राथमिकी दर्ज करवाया है।इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। छापेमारी दल में ससस्त्र पुलिस बल के कई जवान शामिल थे।