प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भुइयांडीह लकड़ी टाल निवासी हेमलता कुणाल शर्मा की शादी के 7 सालों बाद भी बच्चा नहीं होने पर ससुराल वालों ने शरीर पर एसीड डालने की धमकी दी है। साथ ही थाना परिसर में ही उसके साथ मारपीट भी की। जिसके बाद थाने में अनुराधा शर्मा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।





मामले में हेमलता शर्मा का कहना है कि 30 नवंबर की रात्रि लगभग 12:30 बजे आरोपी अनुराधा शर्मा उसके कमरे में घुसकर गाली गलौज करने लगी। जिसका विरोध करने पर उसने मारपीट भी की। इस दौरान चाकू से उसपर हमला भी किया गया। साथ ही गला दबाने का प्रयास भी किया। वहीं मारपीट करने के बाद उसका कमरा बाहर से बंद कर दिया। जिसके बाद उसके हो-हल्ला करने पर पड़ोसियों से आकर दरवाजा खोला। जिसके बाद वह थाने पर पहुंची तो देखा कि आरोपी पहले से ही थाने में मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।