प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सीनी रेलवे वर्कशॉप को बंद करने की साजिश रचकर रेल कर्मचारियों का तबादला दूसरी जगह पर करने के विरोध में एसइआरएमसी SERMC सीनी ब्रांच ने सोमवार सीनी कार्यालय के बाहर धरना दिया। वहीं धरना में शामिल SERMC के लोग हाथों में तीखे नारे लिखे हुए कट आउट भी लिए हुए थे। इस दौरान शांतिपूर्वक धरना दिया गया। मगर आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज करने की चेतावनी भी दी गई है।कट आउट में SERMC द्वारा ट्रैक मशीन डिपो सीनी को बंद करने का सपने देखना छोड़ देने, गलत तरीके से किए गए ट्रांसफर-पोस्टिंग बंद करने, उप मुख्य अभियंता को सीनी मुख्यालय में बहाल करने, शीघ्र प्रमोशन देने, ट्रैक मशीन डिपो सीनी में मशीनों की मरम्मती का काम शुरू कराने आदि नारे लिखे हुए थे।





इस दौरान SERMC के सीनी ब्रांच सचिव संजय कुमार ने कहा कि अभी तो शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। अगर आने वाले दिनों में मांगों को पूरा नहीं किया जाता तो और उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डिपो को बंद करने की साजिश को हर हाल में नाकाम किया जाएगा। धरना के बाद गार्डेन रिच के रेल अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय और संबंधित रेल अधिकारियों को फैक्स के माध्यम से ज्ञापन भेजा गया है। जबकि मामले में चक्रधरपुर रेल मंडल SERMC मंडल संयोजक शशि कुमार मिश्रा ने कहा कि ट्रैक मशीन का महत्व इंडियन रेल में सर्वोपरी है। सीनी में इंडियन रेलवे का वर्कशॉप बना हुआ है और जहां वर्तमान में यात्री ट्रेनों को 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अगर चलायी जा रही है तो इसका श्रेय ट्रैक मशीन में काम करने वाले कर्मचारियों को जाता है। आने वाले दिनों में ट्रेनें 160 की रफ्तार से चलेगी। अब वर्कशॉप को बंद करने की योजना बनायी गई है। मगर इसके लिए मान्यता प्राप्त यूनियन से भी राय नहीं लिया गया है। आज बेहतर व्यवस्था बनाने की जरूरत है। आदित्यपुर में डिपो बनाया गया है और वहां पर चार रेल कर्मचारियों की पोस्टिंग भी की गयी है,लेकिन आज तक एक भी ट्रेनें भीतर नहीं गई।





धरना में मुख्य रूप से SERMC सीनी के अध्यक्ष एके मित्रा, सचिव संजय कुमार, संजय सिंह गद्दी, एम मुर्मू, सुरेश महतो, के रवि, गोविंद, यशवंत, प्रेमचंद, रोजी, जी मालती, चितरंजन महाली, रतन रजक, महेश रजक, बुद्धेश्वर नायक, समीर प्रधान समेत अन्य मौजूद थे।