सीसीएल अधिकारियों व कर्मियों के बीच लगी खुशी क्लास,साझा किया अपने जीवन काल की खुशियों के पल,सीसीएल के ऑफिसर्स क्लब में खुशियां बांटने का लिया संकल्प
सकारात्मक विचारों से मिलती है खुशियां : मुकेश सिंह चौहान
विशेष संवाददाता ,रामगढ़/घाटोटांड़। खुशी रथ का कारवां खुशी मिशन अभियान के दूसरे दिन सीसीएल के केदला ऑफिसर क्लब पहुंचा। मौके पर केदला सीसीएल लगभग सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। सीसीएलकर्मी नौशाद मिंया, संजीवन सिंह, रामकेश्वर राम, बलभद्र दास, नवल प्रसाद, प्रभात कुमार, सतेंद्र महतो ने अपनी जिंदगी से जुड़ी प्रेम प्रसंग से लेकर माता पिता, बच्चों में संस्कार, मोबाइल से कटती जिंदगी सहित अपने जीवन में गुजरे खुशी के पलों को साझा किया।
बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा विद डॉ. संजय कुमार सिंह ने कहा कि आज के इस भागमभाग युग में अगर जिंदगी को कोई खुशयाली कि ओर मोड़ सकता है वो है सकरात्मकता । हम जिस भी पेशे से जुड़े हों उसमें पूरी ईमानदारी के साथ गर्व को महसूस करें। किसान हैं यह सोचें कि मैं अन्न उपजाता हूँ तब समाज का पेट भरता है। मेरा ये महत्व है। ऐसा ही गर्व सभी लोगों को अपने पेशे से होनी चाहिए।
खुशी क्लास के संस्थापक मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि सकारात्मकता से खुशी जन्म लेती है। किसी भी चीज के प्रति नजरिया सकारात्मक रखें। जीने का अंदाज बदल उठेगा। सकारात्मकता से जुड़ी कई कहानियां बताई गई। अंत में सभी से यह नेग मांगा गया कि आप सभी खुशी क्लास को सिर्फ यही तोफा दें कि आप सैदेव खुश रहेंगे। परिवार और अपने समीप के सिर्फ चार घर खुशियां भरने का काम करेंगे। बस इतने में ही समाज निखरता चला जायेगा।इस अभियान के साथ खुशी रथ बसंतपुर, घाटो ड्राइवर हार्ट, बाजारटांड़, राजेन्द्र नगर आदि जगहों पर खुशी चौपाल लगाया गया। जहां पर खुशी संदेश लोगों को सुनाया गया।





