प्रतिनिधि,गिरिडीह। माले के गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा पुराने तमाम लाल झंडा के साथियों को खोजना शुरू कर दिए है।इसी सिलसिले में रविवार को सीसीएल क्षेत्र चिलगा में पुराने अगुवा साथियों के साथ एक बैठक हुई।बैठक में चिलगा के लाल झंडा का जाना माना नाम गोविंद यादव लीडर, बगजोबरा के पुराने साथी आरसी पूर्णा नगर के संघर्षशील साथी रतन तिवारी, अगदोनी के पुराने साथी रंजीत यादव,जनार्दन यादव व बागजोबरा के सुखलाल मुर्मू को सीसीएल क्षेत्र का प्रभारी सर्वसम्मति से चुना गया।कहा कि यह लोग सीसीएल क्षेत्र में हो रही गड़बड़ियों पर नजर रखेंगे,विकास कार्य पर नजर रखेंगे कि कही हो रहा भी है या केवल खाना पूर्ति की जा रही है।





नेताओं ने कहा कि इन क्षेत्रों में विकास कोई पार्टी नही करता है।सिर्फ पांच साल में एक बार चुनाव में अन्य दलों के लोग दर्शन देते है।फिर चुनाव गुजरते ही सब पांच साल गायब रहते हैं। फिर पांच साल बाद चुनाव में आते है।जल्द एक- एक गांव में संगठन बनाए जायेंगे।फिर सीसीएल क्षेत्र में विकास कैसे हो उसपर योजना और नक्सा बनाकर दिया जाएगा। माले के नए प्रभार लिए या रिन्यूल जिन्होंने जमा किया है।सभी उनको माले के कार्यों को सब को बताने की जरूरत है।





माले के विधान सभा प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा कि वैसे तो कई एरिया में जानबूझकर दिक्कत की गई,जिसमें जल्द सबका जांच करेंगे व करवाएंगे,स्थानीय मजदूरों कोरोजगार,बिजली,सुरक्षा,अस्पताल,सड़क,सिंचाई, खेल के मैदान, खेतो में पानी,प्रदूषण से नुकसान,सीसीएल स्कूल में गरीबों का एडमिशन कैसे हो,इस पर विचार करने की आवश्यता है।उन्होंने कहा कि जल्द काम नही हुआ तो जनता के साथ जीएम, उपायुक्त और प्रोजेक्ट ऑफिसर को आवेदन दिया जाएगा।वहीं बात नही बनी तो हजारों की संख्या में लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे।





राजेश सिन्हा ने कहा कि गिरिडीह विधानसभा में एक-एक बूथ पर माले का संगठन बनेगा।उस बूथ उस गांव की समस्या को स्टडी कर उग्र आंदोलन करेंगे।दूसरे दल के प्रतिनिधि और सीसीएल प्रशासन को सभी चोजो का लिखित नक्सा बनाकर देंगे और वार्ता और आंदोलन की तैयारी करेंगे।सिन्हा ने कहा कि सिंचाई पर ध्यान देने से खेतों से लोग कमा खा लेंगे।





मौके पर सोनू यादव, सिंटू यादव,जितेंद्र दास, करण राय,बबलू,जनार्दन यादव,जितेंद्र दास,सुनील हेमरम,रामजीत हंसदा आदि उपस्थित थे।