प्रतिनिधि,पिपरवार(चतरा)। सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ की पिपरवार क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन दूसरी बार हुई बैठक में सर्वसम्मति से किया गया,जिसमें दिलीप गोस्वामी को क्षेत्रीय सचिव, संजीव चंद्रा को क्षेत्रीय अध्यक्ष, रामलाल राम, उमेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार व हरिलाल महतो को उपाध्यक्ष, मथुरा मंडल को संयुक्त सचिव, संजय नोनिया, रणधीर कुमार, सत्यनारायण और सुनील सिंह को सह सचिव, मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष, रामसेवक दास को संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं कार्यसमिति सदस्य के रूप में मोहम्मद मसुद्धीन खान, नोबेल फ्रांसिस चंद्रभूषण महतो गणेश महतो आनंद कुमार समेत अन्य सदस्यों का चयन किया गया। सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ केपी पवार क्षेत्रीय कमेटी के पुनर्गठन किए जाने के अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में यूनियन के सीसीएल अध्यक्ष मनोज रजक, महामंत्री राजीव रंजन सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार, पिपरवार क्षेत्र के प्रभारी शशि भूषण सिंह, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य एसके चौधरी, सुरेश तिवारी के अलावा चमन महतो, कृष्णा उरांव, मुकेश पांडेय, श्रवण महतो, संजय कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।





