पूसू प्रतिनिधि, चाकुलिया। चाकुलिया वन क्षेत्र के सुनसुनिया साल जंगल में एक बार पुन:पेड़ कटवा गिरोह सक्रिय हो गया है। गुरुवार को जंगल में काटे गए कई साल के रोला जब्त किया है। आपको बता दें कि भालुकबिंदा वन सुरक्षा समिति की सदस्य सुमित्रा महतो के नेतृत्व में जंगल में पहरेदारी कर रही महिलाओं ने जंगल में कुछ लोगों को साल पेड़ काटते देखा। समिति की महिला सदस्य जब वहां पहुंची उन्हें आता देख पेड़ काट रहें लोग वहां से भाग निकले। उसके बाद जांच करने पर समिति की के सदस्यों ने काटे गए कई साल पेड़ के रोला को जब्त पाया जिसे जब्त कर लिया। मौके पर समिति की सदस्य सुमित्रा महतो ने बताया कि समय-समय पर समिति की महिलाएं जंगल में पहरेदारी करते हैं। समिति के सदस्यों के सक्रियता के कारण जंगल से साल पेड़ की कटाई पर प्रतिबंध लगा था, परंतु पुन: एक बार फिर से पेड़ कटवा गिरोह सक्रिय हो गया है। समिति के सभी सदस्य पारी पारी से जंगल में पहरेदारी कर साल पेड़ का संरक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि जंगल से साल पेड़ काटते पकड़े जाने पर संबंधित लोगों पर समिति द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कल्पना महतो, पार्वती कर्मकार, कल्पना महतो, पार्वती कर्मकार, रंपा महतो, अभी महतो, कार्तिक महतो, जोसना दास, अंजू महतो समेत समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।