प्रतिनिधि,चतरा। 19, 20 एवं 21 फरवरी को आयोजित होने वाले राजकीय ईटखोरी महोत्सव 2023 के वृहद प्रचार-प्रसार के निमित्त जिला जन सम्पर्क कार्यालय, चतरा द्वारा बनाये गये दो चलंत रथ को समाहरणालय परिसर से बुधवार को सूबे के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता व उपायुक्त चतरा अबु इमरान द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया गया।यह चंलत रथ जिले के सभी प्रखण्ड अन्तर्गत आने वाले पंचायतों, हाट बजारों, शहरी क्षेत्रों में घूम घूमकर महोत्सव का प्रचार-प्रसार करेगी।





इस मौके पर उपायुक्त अबु इमरान, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी,सिमरिया विधायक प्रतिनिधि समेत सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।