प्रतिनिधि,जमशेदपुर।रविवार 19 फरवरी को अपराह्न 4 बजे से साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक काव्य कलश सह साहित्यकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला की जयंती कार्यक्रम आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी ने की।इस अवसर पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महा सचिव प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव डाॅ. अजय कुमार ओझा द्वारा किया गया।





कार्यक्रम का आरंभ माधवी उपाध्याय के सरस्वती वंदना के बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा माँ सरस्वती एवं साहित्यकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला के चित्र पर पुष्पार्पण किया गया।तत्पश्चात इनका विस्तृत साहित्यिक परिचय अशोक पाठक स्नेही ने प्रस्तुत किया।





इसके बाद रांची के वरीय साहित्यकार एवं अखिल भारती भोजपुरी साहित्य सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. हरेराम त्रिपाठी चेतन द्वारा सम्पादित हिन्दी पत्र संग्रह पत्र - दीप ( देश भर से आए 300 चयनित साहित्यिक पत्रों का संग्रह ) का लोकार्पण मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। मौके पर लोकार्पित पुस्तक पर विस्तृत पाठकीय प्रतिक्रिया दिव्येन्दु त्रिपाठी ने व्यक्त किया।





तत्पश्चात शहर के उपस्थित अनेक नामचीन रचनाकारों द्वारा समसामयिक, प्रेरक, श्रृंगार के साथ विरह एवं राजनैतिक व्यंग्य पर गीत,कविताएं पढ़ी गई। इसमें सुरेश चन्द्र झा, हरिहर राय चौहान, शिप्रा सैनी मौर्या, डाॅ. उदय प्रताप हयात, शीतल प्रसाद दूबे, वसंत जमशदपुरी, राजेश चरण, प्रतिभा प्रसाद, निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी, बलविन्दर सिंह, वीणा कुमारी नंदिनी, शिव नन्दन सिंह,वीणा पाण्डेय,भारती, केशव कुमार पाठक, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी,माधवी उपाध्याय , क्षमाश्री दूबे , जितेश तिवारी, भंजदेव देवेंद्र कुमार व्यथित, अनिता निधि, शिप्रा सैनी मौर्या,निर्मला राव, रीना गुप्ता, नीता सागर चौधरी , अशोक पाठक स्नेही,दिव्येन्दु त्रिपाठी प्रमुख रहे।जबकि कवलेश्वर पाण्डेय, अजय प्रजापति , डाॅ, संजय पाठक सनेही एवं सिद्धनाथ सिंह की उपस्थिति सराहनीय रही।





कार्यक्रम के अंत में सामुहिक राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुई।