प्रतिनिधि, चितरपुर। चितरपुर महाविद्यालय चितरपुर के सहायक प्राध्यापक प्रो.रेवालाल पटेल की पुत्री सृष्टि पटेल इंटर साइंस में 84% अंक लाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। वह हज़ारीबाग़ के इंटर साइंस महाविद्यालय की छात्रा है और वहीं रहकर पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा अपने शिक्षकों को दिया है।





श्रष्टि बचपन से ही मेघावी छात्रा रही है। अपनी इस सफ़लता पर उसने कहा कि वह आगे चलकर डॉक्टर बनकर ग़रीबों की सेवा करना चाहती है तथा देशहित में अपना योगदान देना चाहती है। उसके इस सफ़लता पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संज्ञा ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।