पूसू प्रतिनिधि,चतरा। 30 मई को मोदी सरकार के 9 साल पूरे हुए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देशवासियों की आशा, अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है। मोदी सरकार में गरीबों का उत्थान वंचितों का सम्मान सुनिश्चित हुआ है। इन 9 सालों में कई ऐतिहासिक और साहसिक कार्य हुए हैं।भव्य राम मंदिर निर्माण, काशी का कायाकल्प, अनुच्छेद 370 का खत्म होना, सर्जिकल स्ट्राइक, कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत का वैश्विक अगुवाई जैसे कई कार्य हुए हैं,जिससे भारत का मान वैश्विक पटल पर बढ़ा है।
इन मुद्दों पर पूर्वांचल सूर्य से बातचीत करते हुए भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सुभाष सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार में पिछड़ा वर्ग के सम्मान में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया। 80 करोड़ से अधिक लोगों को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के जरिए मुफ्त अनाज उपल्ब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ से अधिक गरीबों के सिर पर छत दिया गया है।12 करोड़ से अधिक परिवारों को नल से जल कनेक्सन उपल्ब्ध कराया गया। 7 हजार 351 करोड़ का ऋण स्टैंडअप इंडिया के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लाभार्थियों को दिया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत 11.72 करोड़ शौचालय का निर्माण हुआ। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को 6000 प्रत्येक वर्ष मिल रहा है। आत्म निर्भर भारत अभियान पर लगातार काम हो रहा है। मुद्रा योजना के जरिए युवाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में काम हो रहा है। इन 9 सालों में इस सरकार पर भ्रष्टाचार के कोई आक्षेप नहीं हैं। कहा कि देश की जनता एक बार फिर देश में चौकीदार की सरकार बनाएगी।





