प्रतिनिधि,जमशेदपुर।सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर शनिवार शाम टीम ने गश्ती के क्रम में सोनारी थाना अंतर्गत दोमुहानी स्थित डोडो पुल से एक टेम्पो में अवैध विदेशी शराब लादकर आते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति राजकुमार भगत परसुडीह का रहने वाला है। मौके से टीम ने गोवा कीक व्हिस्की 750 एमएल की 19 पेटी समेत पियाज्जो टेंपो संख्या जेएच 05 जेड - 9133 को भी जब्त किया है।