विशेष संवाददाता





रांची। सोनी सब पर ध्रुव तारा-समय सदी से परे शो में ध्रुव और तारा की कहानी दिखाई गई है।ध्रुव तारा- समय सदी से परे दर्शकों को रोमांस की दुनिया में ले जाने के लिये तैयार है, जहां उन्‍हें सदियों में फैली एक सच्‍ची प्रेम कहानी को देखने का मौका मिलेगा। इस शो में तारा 17वीं शताब्‍दी से समय की यात्रा करके आज की दुनिया में आई है। इस शो का प्रसारण 20 फरवरी 2023 से शुरू होने जा रहा है और इसका प्रसारण हर सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे सिर्फ सोनी सब पर किया जायेगा।





ध्रुव तारा में आज के जमाने के एक कुशल न्‍यूरोसर्जन ध्रुव और 17वीं शताब्‍दी की एक राजकुमारी तारा की कहानी दिखाई गई है। तारा का भाई एक गंभीर रोग का शिकार हो जाता है और उसके साम्राज्‍य का भविष्‍य अब सिर्फ और सिर्फ उसके भाई के ठीक होने पर निर्भर है। ऐसे में अपने भाई की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिये तारा टाइम ट्रैवेल करती है और इस सफर में उसकी मुलाकात ध्रुव से होती है। इस शो में रिया शर्मा तारा, ईशान धवन ध्रुव, नारायणी शास्‍त्री रानी कनुप्रिया (रिया की मां), कृष्‍णा भारद्वाज प्रिंस महावीर (रिया के भाई) के रूप में नजर आयेंगे। इसके साथ ही कई अन्‍य जाने-माने कलाकार भी अन्‍य प्रमुख किरदारों को पर्दे पर साकार करेंगे। यह शो भारतीय टेलीविजन पर एक अनूठी और अनदेखी प्रेम कहानी को प्रस्‍तुत करने जा रहा है।





नीरज व्‍यास, बिजनेस हेड, सोनी सब ने कहा कि





सोनी सब में हम सभी ऐसी कहानियों को प्रस्‍तुत करने पर फोकस करते हैं, जो हमारे दर्शकों के साथ जुड़ पायें। हम दर्शकों को अपना शो सिर्फ दिखाना नहीं चाहते हैं, बल्कि हम इन कहानियों के जरिये उनके साथ एक भावनात्‍मक जुड़ाव बनाना चाहते हैं। ध्रुव तारा जैसी कहानी भारतीय टेलीविजन पर इससे पहले कभी प्रस्‍तुत नहीं की गई है। यूं तो कई प्रेम कहानियां रही हैं, लेकिन ऐसी कोई कहानी अब तक नहीं देखी गई है, जो समय एवं सदी की सीमाओं से परे है और एक अलग पहलू को एक्‍सप्‍लोर करता है।





शशि सुमीत प्रोडक्‍शन्‍स की निर्माता जोड़ी शशि और सुमीत मित्‍तल ने कहा कि टेलीविजन कहानियां सुनाने का एक बेहतरीन माध्‍यम है, क्‍योंकि यह आपको किरदारों को बनाने और उन्‍हें खूबसूरती से स्‍थापित करने का समय और स्‍पेस देता है। हालांकि, हर टेलीविजन चैनल के पास टाइम ट्रैवेलिंग रोमांस ड्रामा जैसे एक अनूठे विषय को प्रस्‍तुत करने और उसका अनुभव करने की दूरदर्शिता नहीं होती है।





ध्रुव का किरदार निभा रहे ईशान धवन ने कहा कि ध्रुव का किरदार निभाना मेरे लिये एक अतुलनीय सफर रहा है। मैं एक ऐसे व्‍यक्ति का किरदार निभा रहा हूं, जिसे अभी तक प्‍यार नहीं हुआ है, लेकिन जब उसकी मुलाकात तारा से होती है, तो वह प्‍यार को एक मौका देना सीखता है।





तारा का किरदार निभा रहीं रिया शर्मा ने कहा कि तारा का किरदार निभाकर मुझे पता चला कि 17वीं शताब्‍दी में जिंदगी कितनी खूबसूरत हुआ करती थी। इस शो की प्रेम कहानी इतनी सच्‍ची और मासूमियत से भरपूर है कि दर्शकों को भी ध्रुव और तारा से प्‍यार हो जायेगा।