पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड के तलसवार पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय तलसवार में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के लिए खुशियों भरा दिन रहा। स्कूल के कक्षा आठ मे अध्यनरत के 17 छात्र-छात्राओं के बीच निशुल्क साइकिल वितरण किया गया।छात्राओं ने साइकिल मिलने की सामूहिक रूप से साइकिल की घंटी बजाकर खुशी जाहिर की और झारखंड सरकार का आभार जताया।





इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन राम ने कहा कि सरकार द्वारा जो निशुल्क साइकिल दिया गया है, वह गरीब बच्चों के लिए पढ़ाई में जाने-आने में सहूलियत होगी। सभी छात्राओं को अच्छे से पढ़ाई कर बेहतर परिणाम के साथ अपने माता-पिता सहित बड़कागांव प्रखंड एवं हजारीबाग जिले का नाम रोशन करना है। अर्जुन राम ने सबों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।वहीं अन्य सभी शिक्षकों ने कहा अब उच्च शिक्षा के लिए प्रखंड के किसी भी हाईस्कूल पहुंचने में सहूलियत होगी।साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।





मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अर्जुन राम, तूलेश्वर कुमार,मनोज राम रविदास,बिरेंद्र कुमार,भोलानाथ कुशवाहा,विमल प्रसाद,उषा राणा,आलोमानी एक्का,प्रभात कुमार और अन्य लोग उपस्थित थे।