पूसू प्रतिनिधि,गिरिडीह।जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में हिसंक झड़प हुई। इस दौरान झड़प में एक पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। इसमें एक महिला भी शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह नगर थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जानकारी ली और दूसरे पक्ष के अशोक भदानी और मनीष भदानी पर जब सख्ती की तो दोनों पिता-पुत्र एक पक्ष के प्रेम प्रकाश पासवान की जमीन से हटे।





इस दौरान नगर थाना पुलिस ने दूसरे पक्ष के अशोक भदानी और मनीष भदानी को जमकर फटकार भी लगाया और नसीहत देते हुए कहा कि अगर दुबारा प्लॉट पर निर्माण कार्य कराया तो दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस बीच जानकारी मिलने के बाद कुछ पत्रकार भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले में दूसरे पक्ष के अशोक और मनीष से उनकी राय जानने का प्रयास किया,लेकिन दोनों पिता पुत्र इस दौरान कुछ मीडिया संस्थान के फोटोग्राफर और एक न्यूज चैनल के कैमरापर्सन से उलझ पड़े। इसके बाद नगर थाना पुलिस ने सख्ती किया। तो दोनों प्रेम प्रकाश पासवान के जमीन से पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। हालांकि नगर थाना पुलिस अशोक भदानी और मनीष भदानी को दबोचने के लिए छापेमारी कर रही थी। इधर मामले में नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने कहा कि दोनों पिता-पुत्र द्वारा प्रेम प्रकाश पासवान समेत तीन लोगो को पीटकर जख्मी कर दिया। लिहाजा, अब दोनों की गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।





जब मामला कोर्ट में चल रहा है। तो दूसरे पक्ष ने नियमों को तोड़ने का प्रयास किया है। इधर भुक्तभोगी प्रेम प्रकाश पासवान ने नगर थाना को दिए आवेदन में बताया कि शहर के अबेंडकर चाौक में गिरिडीह के प्रसिद्ध स्टील उद्योगपति डाॅ गुणवंत सिंह मोंगिया को पावर ऑफ अटार्नी दोनों बंगाली परिवार से हासिल है।





भुक्तभोगी पासवान ने नगर थाना को दिए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा कि प्लॉट पर स्टील उद्योगपति डाॅ मोंगिया का कब्जा पिछले कई दशकों से है और डाॅ मोंगिया ने उन्हें इसका देखभाल करने के लिए उन्हें और उनके परिवार को रहने के लिए दिया है, लेकिन इस प्लॉट पर अशोक भदानी और मनीष भदानी दोनों मिलकर अवैध कब्जे के प्रयास में है। इसी क्रम में सोमवार को दोनों डाॅ मोंगिया की जमीन पर निर्माण कार्य शुरु करा दिया। इस दौरान जब प्रेम प्रकाश ने मिस्त्री को रोकते हुए मामले की जानकारी डाॅ मोंगिया को दिया, तो दोनों पिता पुत्र ने प्रेम प्रकाश पासवान और उनकी पत्नी समेत तीन लोगों को पीटकर जख्मी कर दिया।