रांची।भारत में सबसे भरोसेमंद टेक्नॉलॉजी ब्रांड रियलमी ने आज अपना नवीनतम स्मार्टफोन रियलमी नार्ज़ो एन53 पेश किया, जिसमें अगली पीढ़ी के उपयोगकर्ताओं के लिए स्लिम फॉर्म फैक्टर और अत्याधुनिक विशेषताएं हैं। यह स्मार्टफोन रियलमी द्वारा लॉन्च किया गया अब तक का सबसे स्लिम स्मार्टफोन है और इसमें 33 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलॉजी के साथ उद्योग में अग्रणी 50एमपी ए वन कैमरा है। लंबे समय तक चलने वाली 5000एमएएच की बैटरी के साथ रियलमी नार्ज़ो एन53 में मिनी कैप्सूल भी है जो यूज़र्स को तीन आवश्यक विशेषताएं प्रदान करता है।नार्ज़ो सीरीज़ स्मार्टफोन की एक स्टाइलिश रेंज है जो स्मार्टफोन का एक विस्तृत अनुभव प्रदान करती है।भारत में इसके 12.3 मिलियन यूज़र्स हैं। नार्ज़ो एन सीरीज़ स्मार्टफोन की अगली पीढ़ी है, जिसे लीप-फॉरवर्ड टेक्नॉलॉजी और डिज़ाइन के साथ बनाया गया है ताकि यूज़र्स सबसे आगे रहते हुए अपने व्यक्तित्व का प्रदर्शन कर सकें। यह उन लोगों पर केंद्रित है।





रियलमी नार्ज़ो एन53 के लॉन्च पर रियलमी नार्ज़ो के बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि हम हमेशा अपने ग्राहकों को अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी और लीप-फॉरवर्ड अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। रियलमी में हमने भारतीय ग्राहकों की जरूरतों को समझने के लिए एमेज़ॉन के साथ काम किया और यह स्मार्टफोन बनाया, जो बेहतरीन स्टाइल और फंक्शनलिटी के साथ अत्याधुनिक विशेषताएं प्रदान करता है।