प्रतिनिधि,सिंदरी। रविकांत विचार मंच के द्वारा चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण के कक्ष में स्व रविकांत प्रसाद की दूसरी पुण्य तिथि सफलतापूर्वक सामाजिक लोगों के द्वारा मनाया गया। सर्वप्रथम सभी ने स्वर्गीय रविकांत के चित्र पर फूलमाला चढ़ाया और उनके द्वारा किए सामाजिक कार्यों की चर्चा हुई। सभी ने उनके कार्यों की निपुणता की प्रसंसा की और उनके कार्य करने के तरीके का लोहा सभी ने माना।





श्रद्धांजलि के कार्यक्रम के उपरांत उनकी याद में एक दरिद्र नारायण भोज का भी आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों में अंजनी श्रीवास्तव, अम्बुज मंडल, सुरेश प्रसाद, पूर्व पार्षद दिनेश सिंह, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत कुमार, दिलीप मिश्रा सहित दर्जनों लोग मौके पर मौजूद थे।