प्रतिनिधि,चतरा। जिला मुख्यालय स्थित उत्सव पैलेस में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आदिवासियों के युवा नेता रहे स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन कर चित्रपट पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव पारसनाथ सिंह ने कहा कि हमारे झारखंडी माटी के लाल ने अपने देश को आजादी दिलाने में वीरता का परिचय देते हुए बलिदान दिया है। इसे हम सभी को नहीं भुलाना चाहिए।आज हम सभी हिंदुस्तानियों को स्वतंत्रता दिलाने में ऐसे महान क्रांतिकारी ने जो अपने प्राणों की आहुति दी है।उसे स्मरण करते हुए नमन व विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने का दिन है।वहीं सभा को संबोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष शिवलाल दांगी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में आदिवासी समुदाय को अपनी पहचान व वीरता का परिचय दिलाने वाले क्रांतिकारी बिरसा मुंडा झारखंड के आदर्श हैं। शत-शत नमन व श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आप सभी जन से अपील करता हूं कि अपनी संस्कृति को न भूलें और ऐसे वीरता का परिचय,जिन्होंने अपनी धनुर्विद्या से दिया है उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करें।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णा साहू,अनिल सिंह, उमेश यादव, छोटू कुमार, मनोज कुमार, रविन्द्र दांगी व संतोष दांगी के साथ अन्य कार्यकर्ताओं नें अहम भूमिका निभाई।





