जमशेदपुर।झारखण्ड सरकार नगर विकास एवं आवास विभाग जिला पूर्वी सिंहभूम के 15वें वित्त आयोग निधि 1 करोड़ 16 लाख राशि से स्वीकृत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पश्चिम विधानसभा सोनारी क्षेत्र के विभिन्न सड़कों के दोनों किनारों पर पेवर ब्लॉक अधिष्ठापन कार्य जिसमें जगेन्धु कॉलोनी से कुंजनगर काजल दास के घर तक पेवर ब्लॉक, आशियाना फ्लैट गेट से भूतनाथ मंदिर के पास तक पेवर ब्लॉक, सोनारी गुरुद्वारा के पास से विशाल अपार्टमेंट्स तक पेवर ब्लॉक, नाई समाज सामुदायिक भवन से मरीन ड्राइव तक पीच रोड निर्माण के कार्य का शनिवार सोनारी भूतनाथ मंदिर के पास स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता के कर कमलों द्वारा पुजा अर्चना व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, बबन शुक्ला, बटीं शर्मा, सुकू चौहान, अशोक सिंह, नवीन शुक्ला, भरत खंडेवाल, अमीत सिंह, राजू सिन्हा, संतोष जैन, उषा यादव, गुड्डी देवी, बेबी सिंह, सुनैना देवी, शिल्पी चक्रवर्ती समेत अन्य मौजूद थे।





