विशेष संवाददाता
रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता अपनी हठधर्मिता राज्यहित/जनहित में छोड़े और अविलंब अनुबंधित पारा चिकित्सकों,एनआरएचएम जीएनएम, एएनएम ,अनुबंधित कर्मचारियों की हड़ताल और अनशन को समाप्त कराने की दिशा में सकारात्मक पहल करें। उनके संवैधानिक हक और अधिकार जायज मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर उनकी मांगे मानी जाए ताकि पारा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल के कारण राज्यभर में वैक्सीनेशन सहित 35 नेशनल प्रोग्राम का सफल संचालन हो सके।उपरोक्त बातें झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक विजय शंकर नायक ने बुधवार को एक प्रेस बयान जारी कर कही।
उन्होंने कहा कि पारा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल से राज्य भर में चिकित्सा व्यवस्था पंगु सी हो गई है, आम जनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों के वैक्सीनेशन सहित 33 नेशनल प्रोग्राम इस हड़ताल से प्रभावित हुई है। नायक ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जनहित में मांग किया कि वे इन बिंदुओं पर अविलंब हस्तक्षेप कर पारा मेडिकलकर्मियों की हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में ठोस पहल करें।





