प्रतिनिधि,रामगढ़।आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा मतदाता जागरूकता कोषांग को विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन कर अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया है।इसी क्रम में जिला स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कनक तिर्की के द्वारा शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आंगनबड़ी सहिया, सेविका(बीएलओ) के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव हेतु स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली प्रतियोगिता मेहंदी प्रतियोगिता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।साथ ही बनाए गए मतदाता जागरूकता को लेकर रंगोली प्रतियोगिता आयोजन व पोस्टर के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र में वोट करेगा रामगढ़, 20 मई चुनाव का पर्व देश का गर्व आई एम रेडीटू वोट थीम के तहत मतदाता जागरूकता के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही उपस्थित सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा चुनाव में जो रामगढ़ जिलें में 20 मई को मतदान करने हेतु मतदाता शपथ कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
इस दौरान आंगनबाड़ी सहिया सेविका ने अपने-अपने क्षेत्र में सभी मतदाताओं को आगामी लोकसभा लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं को जागरुक करते हुए बिना लोग लालच या दबाव में आए हुए 20 मई को अपने नजदीकी मतदान केंद्रों में जाकर अपना बहुमूल्य मतों का उपयोग को लेकर गांव-गांव घूम-घूम कर मतदान करने की अपील की।





