प्रतिनिधि,भुरकुंडा। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के भुरकुंडा-सौदा डी मुख्य मार्ग पर हॉस्पिटल कॉलोनी के निकट शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार साकुल बस्ती निवासी रोहित कुमार (18वर्ष) पिता अनद साव अपाचे बाइक JH 24 H 7416 पर भुरकुंडा से सौंदा डी की तरफ जा रहा था। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर नीचे धौड़ा पहुंच मार्ग पर बनी पुलिया से जा टकराई। घटना में युवक को काफी चोटें आई है। घायल के सिर में और अंदरूनी चोटें बताई जा रही है। वहीं टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।





