प्रतिनिधि, हजारीबाग। हज़ारीबाग इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हज़ारीबाग एवं जेएसएलपीएस बिष्णुगढ के संयुक्त प्रयास से मनरेगा के तहत वित्तिय वर्ष 2018-19 में 100 दिन कार्य कर लिए मनरेगा मज़दूर, को प्रोजेक्ट उन्नति के तहत लहरियाडीह में आचार पापड़ और मसाले बनाने का 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमे महिलाओं को अचार, पापड़ एवं मसाला पाउडर बनाने का दस दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यक्रम का समापन में मुख्य अतिथि बिष्णुगढ़ प्रखंड के बीडीओ संजय कुमार कोंगारी, जेएसएलपीएस के प्रखंड प्रबंधक रामगिरी उरांव, इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान हज़ारीबाग के वरिष्ठ प्रशिक्षण समन्यवयक बासुदेव कुमार, संजय कुमार, एफटीसी सुनील कुमार, सीसी अशोक रजक एवं सीएलएफ अध्यक्ष हाजरा खातून ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कर किया।
मुख्य अतिथि ने कहा की इस तरह का प्रशिक्षण बिष्णुगढ़ में आयोजित करने के लिए आरसेटी को धन्यवाद दिया साथ ही कहे के आप लोग अपना स्वरोजगार शुरू कीजिए और अपना स्वरोजगार बढ़ाइए विभाग द्वारा आप सभी को हर सम्भव सहयोग दिया जायेगा।आप सभी अचार पापड़ और मसाले के उत्पादन में वर्तमान में लोकल बाजार में इसके मांग के अनुसार उत्पादन करने का प्रयास करे।
संस्थान के वरिष्ठ प्रशिक्षण समन्यवयक ने कहा की प्रशिक्षण के बाद आपलोग काम शुरू कीजिये संस्थान आपके मदद के लिए 2 वर्ष तक आपके साथ है।जेएसएलपीएस विष्णुगढ़ कार्यक्रम प्रबंधक ने प्रशिक्षणार्थियों को इस कार्यक्रम का लाभ लेने के लिए प्रेरित किये साथ ही यदि पूंजी का जरुरत पड़ने पर प्रशासन के सहयोग से बिभिन्न बैंक मुद्रा लोन और जिला उद्योग विभाग के कार्यक्रमों से जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।
RSETI RSETI हजारीबाग से लोगो को प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न तरह के अचार जैसे कटहल, आंवला, लहसुन, नींबू, मिक्स, शिमला मिर्च, मिर्च, ओल, बैर, आदि बनाने के बारे में बताया गया साथ ही साथ विभिन्न तरह के पापड़ जैसे साबूदाना का पापड़, उरद दाल आदि। साथ ही प्रशिक्षण के दौरान बैंकिंग एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताया गया।
अंत में इस प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण समन्वयक बासुदेव कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम में कुल 34 लोगों में 6 प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मनरेगा मज़दूरों को प्रशिक्षित किया गया। सभी लाभुकों को दो प्रमाण पत्र दिया गया।एक नार द्वारा प्राप्त एवं दूसरा संस्थान द्वारा प्राप्त प्रमाणपत्र। यह प्रशिक्षण कोविड -19 का पूरी तरह से पालन करते हुवे संचालित किया गया।
मोके पर संस्थान के अटेंडर संजय कुमार, प्रशिक्षक भानुमती पासवान एवं निम्न सखी मंडल के दीदी लोग प्रशिकक्षण प्राप्त किए, किरण देवी, गुड्डी देवी, रीना कुमारी, पुष्प देवी, विमला देवी, कल्याणी देवी, संजयोती देवी, विमला कुमारी, सहनाज प्रवीण, हाजरा खातून, इशरत खातून, ममता कुमारी, मालती देवी, उर्मिला देवी, आरती कुमारी, प्रीति कुमारी, निशा देवी, आदि अनेकों लोग उपस्थित थे।





