हजारीबाग के बीजेपी लोस प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने कटकमसांडी, कटकमदाग और पदमा क्षेत्र के 30 गांवों का किया तूफानी दौरा
आगामी लोस चुनाव में मांगा समर्थन,कहा- देश के लिए तीसरी बार बनाए मोदी सरकार
प्रतिनिधि,हजारीबाग। हजारीबाग के बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने शनिवार को कटकमसांडी, कटकमदाग और पदमा प्रखंड क्षेत्र के 16 पंचायतों के करीब 30 गांवों का किया तूफानी दौरा किया और बीजेपी और अपने पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग और कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में करीब 14 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। क्षेत्र के कई आयोजनों में भी शामिल हुए। सभी जगहों पर लोगों ने गाजे बाजे के साथ अभूतपूर्व अभिनंदन कर अपना पुरजोर समर्थन करने का भरोसा जताया। लोगों में देश में नरेंद्र मोदी और हजारीबाग में मनीष जायसवाल को चुनने को लेकर बड़ा उत्साह देखा जा रहा है ।
कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में 82 लाख की विकास योजनाओं का दिया सौगात, एक दर्जन गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान
भाजपा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड के 6 पंचायतों के एक दर्जन गांवों का सघन दौरा किया और करीब 82 लाख की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में कमल निशान पर मतदान करने का अपील करते हुए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। मनीष जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के कुंडीलबागी, ढेंगुरा, दामोडीह, रेवाली, मसरातु, पसई, बानादाग, कटकमदाग, सुल्ताना और पकरार में जनसंपर्क अभियान चलाया। सभी जगहों पर लोगों ने गाजे- बाजे के साथ भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल का अभूतपूर्व स्वागत किया ।
भाजपा सांसद प्रत्याशी का कटकमसांडी में हुआ अभूतपूर्व स्वागत, करीब 13 करोड़ की विकास योजनाओं का दिया सौगात
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को तूफानी जनसंपर्क अभियान चलाया और प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाके में करीब 13 करोड़ की विकास योजनाओं का सौगात दिया। भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरूआत कंचनपुर पंचायत के ग्राम हेदलाग से की। यहां 97 लाख की लागत के ग्रामीण पथ निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। यहां से कंचनपुर पहुंचे जहां श्री श्री 1008 श्री पंचमुखी हनुमत प्राण प्रतिष्ठा सह पंच दिवसीय यज्ञ के जल यात्रा में शामिल हुए। जिसके बाद छड़वा डैम, काली मंदिर से मां के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर उनका आशिर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा की छड़वा के इस काली मंदिर परिसर के विकास के लिए मैं कटिबद्ध हूं और रहूंगा। उन्होंने कहा की आज इस परिसर के विकास की कड़ी में एक ओर प्रयास धरातल पर आया जब मैंने यहां अपने विधायक निधि की राशि 15 लाख रुपए से निर्मित एक खूबसूरत सामुदायिक भवन का सौगात दिया। जिसके बाद प्रखंड क्षेत्र के 8 पंचायत के करीब डेढ़ दर्शन गांवों का तूफानी दौरा कर स्थानीय लोगों को विकास योजनाओं की सौगात दी।साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का अपील भी किया। इस दौरान सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने प्रखंड क्षेत्र के कंचनपुर, पबरा, कंडसार, डाड, बेलरगड्डा, शाहपुर डाटोखुर्द और रेबर पंचायत के करीब 18 गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। पबरा में विधायक निधि की राशि 3 लाख से पीएससी पथ, कंडसार में 80 लाख से स्कूल उन्नयन कार्य, नवादा में एक करोड़ की लागत के सड़क निर्माण, डाड में 1.6 करोड़ की लागत से स्कूल उन्नयन कार्य, कटकमसांडी मुख्यालय में करीब 4.5 करोड़ की लागत से बीडीओ/ सीओ सहित अन्य कर्मचारियों का आवास निर्माण, कटकमसांडी के खैरा में नदी पर 5 करोड़ की लागत के पुल निर्माण और उलांझ में 3.5 लाख की लागत से चारदीवारी निर्माण कार्य का उद्घाटन- शिलान्यास कर जनता को सौगात दिया ।
पदमा प्रखंड के कुटीपिसी और नावाडीह में मनीष जायसवाल को मिला अपार जनसमर्थन
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा क्षेत्र स्थित पदमा प्रखंड के ग्राम कुटीपिसी और नावाडीह में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी के सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने जनसंपर्क अभियान चलाया तो लोगों ने पुरजोर समर्थन का भरोसा उन्हें जताया। मनीष जायसवाल के स्वागत में गाजे बाजे के साथ देर शाम तक लोग यहां इंतजार करते रहे और उनका शानदार स्वागत किया ।
वर्तमान समय में देश की पुकार हैं मोदी सरकार, लोस चुनाव में कमल खिलाएं, तीसरी बार मोदी सरकार बनाए:मनीष जायसवाल
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रत्याशी सह हजारीबाग सदर विधायक मनीष जयसवाल ने अपने दौरे और जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से कहा की हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र में आपका बेटा/भाई बनकर करीब 10 वर्षों तक सेवा में कोई कमी नहीं की और विकास को गति प्रदान किया है जिसका आइना आपके समक्ष है। पिछले करीब 10 सालों में मोदी सरकार ने आपके जीवन में कई व्यापक बदलाव लाया है और विकास के देश देश के मान को संपूर्ण दुनिया में बढ़ाया है। इसीलिए वर्तमान समय में देश की पुकार है मोदी सरकार ही चाहिए। मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र वासियों से अपील करते हुए कहा कि हजारीबाग लोकसभा चुनाव में कमल खिलाएं और तीसरी बार मोदी सरकार बनाकर मुझे भी संसद में आपकी आवाज उठाने का मौका दें।
मौके पर ये गणमान्य लोग रहे मौजूद
मौके पर कटकमदाग प्रखंड में मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, विधायक प्रतिनिधि इंद्रनाथ कुशवाहा, जिला महामंत्री भाजयुमो आशीष कुमार गुप्ता, पूर्व प्रमुख अशोक कुमार यादव विधायक प्रतिनिधि लीलावती देवी संध्या देवी शंभूगोप, पीयूष राणा, प्रेमजीत शर्मा,बैजनाथ यादव, शंकर यादव और पदमा क्षेत्र में दर्जनों भाजपा नेता और समर्थक मौजूद रहे ।





