हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से लोअपा के प्रत्याशी कुंज बिहारी कुमार साहू एक मई को नामांकन दाखिल करेंगे
नामांकन के दौरान जिले के सभी प्रखंडों से सैकड़ों लोग होंगे शामिल
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।जिले में चुनावी तापमान का पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है। 26 अप्रैल से नामांकन का सिलसिला शुरू हो चुका है।इस क्रम में बुधवार एक मई को लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी कुंज बिहारी कुमार साहू 11बजे अपना नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे। पार्टी की ओर से लोगों से अपील की गई है कि सबसे पहले जिला प्लस टू हाईस्कूल हजारीबाग में एकत्रित होकर क्षेत्र की जनता विशाल जनसंख्या में पहुंचकर अपना एक मत होकर कुंज बिहारी कुमार को तन मन धन लगाकर भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया।
रामविलास साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है जीत हर कार्यकर्ताओं का ही होता है। निश्चित रूप से लोकहित अधिकार पार्टी विजय होंगे। कार्यकर्ता सहयोग और आशीर्वाद प्रदान कर हमें अनुगृहित करें।कुंज बिहारी कुमार साहू ने नामांकन से पूर्व जिला प्लस टू हाईस्कूल हजारीबाग के समीप से अपने समर्थकों के साथ पैदल मार्च निकालकर अपना रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद अपने समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन करेंगे।
लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी ने बताया कि नामांकन दाखिल करने में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।आशा है कि जनता का आशीर्वाद मुझे मिलेगा।लोकहित अधिकार पार्टी के प्रत्याशी ने बताया कि वर्तमान में युवाओं बेरोजगार हैं राज्य सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हमारी सरकार बनी तो निशुल्क शिक्षा, निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा एवं सामाजिक न्याय के लिए हम लोग विशेष रूप से काम करेंगे।
मौके पर प्रत्याशी कुंज बिहारी साहू ,जिला प्रभारी रामविलास साहू, गणेश प्रसाद, खेमलाल साहू, डूभन साहू ,धनेश्वर प्रसाद, धनु प्रसाद निराला, विक्की, जागेश्वर साहू, संजय कुमार, अर्जुनसाव , परमेश्वर प्रजापति, इसराइल अहमद ,विनोद भुइयां ,प्रेमनाथ प्रसाद ,रोहण साव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।





